{"_id":"5dee97008ebc3e880968e97b","slug":"post-mortem-report-of-rape-victim-ordered-from-delhi-unnao-news-knp5311762178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से मंगाई गई दुष्कर्म पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से मंगाई गई दुष्कर्म पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
विज्ञापन
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद अब तक दिल्ली से उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने पर एसआईटी (विशेष जांच दल) की विवेचना तेजी से नहीं बढ़ पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए एसपी ने बिहार थाने के एक दरोगा को बतौर विशेष वाहक दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल भेजा है।
बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित युवती को जला दिया गया था। लगभग 43 घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई थी। कमिशभनर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। टीम ने विवेचना के दौरान कई साक्ष्यों का संकलन किया, पर मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने से विवेचना को गति नहीं मिल पाई है। एसआईटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को विवेचना में साक्ष्य संकलन के तौर पर शामिल करेगी।
एसपी विक्रांतवीर ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट लाने के लिए विशेष वाहक बिहार थाने के एक दारोगा को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसआईटी अपनी विवेचना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को शामिल करेगी।