{"_id":"5fc7da608ebc3e9b7965bdbe","slug":"possitive-news-unnao-news-knp597637631","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा नायर की वेब सिरीज में शहर के इब्राहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरा नायर की वेब सिरीज में शहर के इब्राहिम
विज्ञापन
वेब सिरीज में अंतर राष्ट्रीय सितारवादक उस्ताद सुजात खान के साथ तबले पर संगत देते उन्नाव के शेख इब
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। फिल्म निर्देशक मीरा नायर की वेब सिरीज सूइटेबल ब्वॉय के दृश्य में शहर के तबला नवाज शेख इब्राहिम ने अंतरराष्ट्रीय सितार वादक उस्ताद सुजात खान के साथ संगत की है।
वेब सीरीज में शेख इब्राहिम के साथ तब्बू, ईशान खट्टर सहित कई नामी कलाकार हैं। वेब सीरीज के 5 और 6 एपीसोड में शहर निवासी शेख इब्राहिम सितार वादक उस्ताद सुजात खान के साथ तबला वादन करते नजर आते हैं। इमदादी (इटावा घराना) के उस्ताद सुजात खान के बेजोड़ सितार वादन में गत और झाला बंदिशें सुना रहे हैं। शेख इब्राहिम तबले पर तीन ताल में वादन कर लोगों को प्रभावित करते हैं।
वेब सिरीज के इस दृश्य की शूटिंग कैसरबाग स्थित राजा महमूदाबाद बिल्डिंग में हुई है। चर्चित उपान्यासकार विक्रम सेठ के नॉवेल ‘अ सूइटेबल बॉय’ पर आधारित यह वेब सिरीज भारत के आजाद होने और विभाजन के बाद शुरु होती है। 1951 के दौर पर फिल्मायी गई सिरीज में भारतीय समाज में धर्म और जातियों के बीच विभाजन को दिखाया गया है।
विज्ञापन
--
अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर गूंजी तबले की थाप
पंजाब घराने के तबला नवाज शेख इब्राहिम आकाशवाणी के ए-ग्रेट तबला वादक हैं। मॉडर्न एक्सपेरिमेंटल फ्यूजन म्यूजिक के आर्टिस्ट के तौर पर सूचीबद्ध कलाकार हैं। शेख इब्राहिम संस्कृति विभाग भारत सरकार व उत्तर प्रदेश के स्कॉलशिप प्राप्त कलाकार हैं। तबले की शिक्षा अंतरर्राष्ट्रीय तबला वादक उस्ताद अल्ला रखा और उनके बेटे उस्ताद जाकिर हुसैन से ली है। शेख इब्राहिम ने राष्ट्रीय व अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने तबले के साथ देश के 18 राज्यों के लगभग दो सौ अधिक लुप्तप्राय व पारंपरिक वाद्य यंत्रों का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं।