फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pond bridge the public against those who stood on the street

तालाब पाटने वालों के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता

Thu, 28 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 28 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pond bridge the public against those who stood on the street
उन्नाव। दशकों पुराने मंदिर, कुआं और तालाब को पाटकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ क्षेत्रीय जनता लामबंद हो गई। बुधवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा किया। लोग जेसीबी के आगे लेट गए और कब्जा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। सूचना पर तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को पंद्रह दिनों में भूमि की जांच कराकर कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस व प्रशासन की शह पर इस भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के वार्ड नंबर-4 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला कृष्णा नगर में तकरीबन डेढ़ बीघा भूमि पर दशकों से मंदिर, कुआं व तालाब बना हुआ है। यहां पर क्षेत्र के हजारों लोग पूजन के अलावा अन्य सामाजिक कार्य करते चले आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से करोड़ों की इस भूमि पर कुछ भूमाफिया की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। कुछ दिनों पूर्व यहां स्थित पक्के तालाब को पटवाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब लोगों ने इसका विरोध किया तो मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता के तालाब का पटान न होने देने के आश्वासन पर लोग शांत हो गए थे। इसके बाद भी कब्जेदारों ने रातोंरात मिट्टी भराकर पूरा तालाब पाट दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ हल्ला बोल दिया। लोगों ने कार्यस्थल पर धरना दिया और मुख्य मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा करने लगे। लोगों की मांग थी कि वहां पर स्थित तालाब की पुरानी स्थिति बहाल की जाए। तालाब के किनारे स्थित कुआं व मंदिर भी पुरानी स्थिति में बनाए जाएं। तालाब किनारे लगे शिलापट्ट को पुराने स्थान पर लगाया जाए। लोगों का आक्रोश देख कब्जा करने पहुंचे लोग जेसीबी व अन्य संसाधन सहित वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर तहसील व पुलिस प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को पंद्रह दिनों के भीतर भूमि की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर कही लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से किरन सिंह, लालू, वेद प्रकाश शुक्ला, दीपू, अनूप, विकास, सुशील, नरेंद्र, संतोष, मनोज, सुंदर, चंद्रशेखर, राजेश कुमार सभासद आदि रहे।

तहसील व खनन विभाग से मांगी है रिपोर्ट
उन्नाव। उपजिलाधिकारी उन्नाव जसजीत कौर ने बताया कि तालाब व मंदिर की भूमि पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों के हंगामा करने की जानकारी मिली थी। भूमि के प्रपत्रों की तहसील व खनन विभाग से जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


पुश्तैनी भूमि है, इसलिए करवा रहे हैं निर्माण

उन्नाव। कृष्णा नगर स्थित तालाब वाली भूमि को अपनी पुश्तैनी भूमि होने का दावा करने वाले विवेक सेठ के मुख्तार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास इस भूमि के पूरे कागजात हैं। उन्होंने बताया इस भूमि पर कब्जे के लिए डीएम व एसपी से उनके पास आदेश भी मौजूद हैं। कहा कि क्षेत्र के कुछ लोग रुपयों के लालच में इस भूमि को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed