फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   polling bahishkar

मतदान का बहिष्कार किया

Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
polling bahishkar
उन्नाव। जिले में अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों ने सड़कें जर्जर होने के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया। इसके कारण कहीं दो घंटे तो कहीं चार से सात घंटे तक मतदान बाधित रहा। सूचना पर डीएम, सीडीओ और एसपी ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

मोहान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसनगंज के मल्झा गांव में गड्ढा युक्त सड़क से नाराज ग्रामीणों ने वोट न देने का एलान कर दिया। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे डीएम रवींद्र कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। सड़क बनवाने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद करीब सात घंटे बाद दोपहर 2:16 बजे मतदान शुरू हो सका। मल्झा गांव के बूथ संख्या 148 पर कुल 960 मतदाता हैं। इनमें 560 पुरुष व 453 महिलाएं हैं। वहीं ग्रामसभा मटरिया के मजरा बक्शीखेड़ा मतदान केंद्र का भी यही हाल रहा। सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सूचना पर एसडीएम रामदत्तराम व तहसीलदार श्रीकृष्ण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मतदान शुरू कराया। यहां भी दो घंटे मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन

उधर बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के गांव कटरी गदनपुर आहार में गंगा में बाढ़ आने के दौरान कटी सड़क ठीक न होने से नाराज ग्रामीणों ने सुबह 10:45 बजे मतदान न करने का एलान कर दिया। क्षेत्रीय विधायक के आश्वासन पर दोपहर 1:30 बजे मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराखुर्द में धरने पर बैठ गए ग्रामीण
चकलवंशी। सफीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक मियागंज क्षेत्र के गौराखुर्द गांव जाने वाले मार्ग के सही न होने से ग्रामीणों ने एक सप्ताह पहले बैनर लगाकर मतदान का बहिष्कार करने की बात कही थी। लेकिन किसी ने नहीं सुना। बुधवार सुबह आठ बजे सैकड़ों ग्रामीण बूथ के सामने धरने पर बैठ गए और मतदान का बहिष्कार किया। पीठासीन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे। लेकिन उनकी भी ग्रामीणों ने नहीं सुनी। दोपहर 12:30 बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed