फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

Unnao News: वार्ड सीटों के आरक्षण से कई दावेदारों को झटका ....

Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव/औरास। नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्ड सीटों का आरक्षण जारी होने के साथ ही कई दावेदारों को तगड़ा झटका लगा है। आरक्षण ने कइयों के चुनाव लड़ने की मंशा पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत औरास में 10 वार्ड हैं। नगर निकाय का गुरुवार को वार्ड सदस्यों का आरक्षण जारी किया गया था। इस बार अधिकतर वार्डों के सभासद और उनके प्रतिद्वंदी चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार थे। कई नए दावेदार भी सक्रिय थे। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार प्रचार करते हुए लोगों से संपर्क भी करने लगे थे। अब वार्डों के आरक्षण के बाद लोगों की नजरें चेयरमैन पद की आरक्षण सूची जारी होने पर टिकी हैं। लोग चेयरमैन पद के आरक्षण का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सभासद पद के दावेदारों के पास आरक्षण को लेकर दावा और आपत्तियां दाखिल करने का अंतिम मौका शेष है। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed