फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

टिकट बंटवारे को लेकर सपा में विरोध

Wed, 26 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
political
सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/सफीपुर। टिकट बंटवारे के बाद सपा में विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। सपाइयों ने भगवंतनगर, सफीपुर व मोहान में घोषित प्रत्याशी को लेकर नाराजगी जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर टिकट बदलवाने की मांग की। प्रत्याशियों के पुतले भी फूंके।
विज्ञापन

सोमवार को सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। भगवंतनगर से अंकित परिहार, सफीपुर से सुधीर रावत और मोहान से डॉ. आंचल वर्मा को उम्मीदवार बनाने पर सपाइयों के एक धड़े ने विरोध शुरू कर दिया। मंगलवार को कुछ सपाइयों ने सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय में पहुंचकर प्रत्याशियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के कार्यालय पहुंचने पर उनके सामने भी जमकर विरोध जताया। दो टूक कहा कि यह कार्यकर्ताओं को स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन

सपा के जिला उपाध्यक्ष अनवर सिद्दीकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम लिखे पत्र में कहा कि मोहान विधानसभा से जो प्रत्याशी घोषित किया गया है कार्यकर्ता उनके टिकट से संतुष्ट नहीं है। उधर, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला सचिव अमन यादव व सपा पिछड़ा वर्ग के जिला सचिव रणवीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर सपा प्रत्याशी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed