{"_id":"61af5ad10f2c7125ce5b3d03","slug":"political-unnao-news-knp668149436","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत उप चुनाव 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत उप चुनाव 20 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उप चुनाव की तारीख घोषित कर दी हैं। जिले में ग्राम प्रधान के दो और ग्राम पंचायत सदस्यों की 142 रिक्त सीटों पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। 12 दिसंबर को नामांकन और 14 दिसंबर को नाम वापसी होगी।
जिले में फतेहपुर चौरासी की हफीजाबाद और बिछिया ग्राम पंचायत में प्रधान पद की दो सीट रिक्त हैं। 142 ग्राम पंचायत सदस्य पद भी रिक्त हैं। 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित ब्लाक कार्यालय में पर्चा दाखिल किए जाएंगे। 13 दिसंबर को पर्चों की जांच और 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद इसी तारीख को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि उप चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है।
बिछिया गांव की प्रधान रही रानी देवी की सितंबर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब से यहां पर प्रधान पद रिक्त चल रहा है। पंचायत सचिव द्वारा गठित कमेटी विकास कार्य करा रही है। ब्लाक फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत हफीजाबाद के ग्राम प्रधान मंशाराम की 5 दिसंबर को बीमारी से मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने इन दोनों सीटों के रिक्त होने की सूचना आयोग को भेजी थी।