{"_id":"619a7b23244098224207d71a","slug":"political-unnao-news-knp665289466","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के बयान से सीडीओ फिर चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी के बयान से सीडीओ फिर चर्चा में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (आईएमआईएम) के अध्यक्ष अदुद्दीन ओवैसी ने बाराबंकी में जनसभा के दौरान सनेही घाट मस्जिद गिराने को लेकर उन्नाव के सीडीओ (तत्कालीन बारबंकी एसडीएम) पर फिर निशाना साधा है। इससे जिले में मामला फिर चर्चा में आ गया। वह पहले भी इसी तरह का बयान दे चुके हैं। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने निंदा करते हुए उनके बयान को सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया है।
उन्नाव में तैनाती से पहले सीडीओ दिव्यांशु पटेल बाराबंकी में एसडीएम थे। ओवैसी का आरोप है कि गलत तरीके से रामसनेही घाट की मस्जिद गिरवाई थी। बाराबंकी जिले में दिया गया भाषण रविवार को एक बार फिर जिले में सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इसे लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सांसद साक्षी महाराज ने फिर ओवैसी के बयान की निंदा की है। इससे पहले नौ सितंबर को ओवैसी ने कुछ इसी अंजाद में भाषण दिया था। तब सांसद ने अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही डीएम रवींद्र कुमार को पत्र लिखकर सीडीओ की सुरक्षा बढ़ाने को कहा था। इसके बाद से जिला प्रशासन ने दो गनर दिए हैं।