{"_id":"615c9eb68ebc3eab6725a89b","slug":"political-unnao-news-knp6565389166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्डर कमेटी और बार एसोसिएशन में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल्डर कमेटी और बार एसोसिएशन में ठनी
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर यादव व महामंत्री जितेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बार एसोसिएशन उन्नाव के चुनाव के लेकर एल्डर कमेटी और बार एसोसिएशन आमने-सामने आ गए हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन 4 से 28 अक्तूबर तक कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने की बात कह रहे हैं। अध्यक्ष व महामंत्री 15 से 28 दिसंबर के बीच चुनाव कराने पर अड़े हैं।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरिश्चंद्र्र शुक्ला ने उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 28 अक्तूबर को मतदान की तारीख तय की है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशंकर यादव व महामंत्री जितेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट और बार काउंसिल के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि 20 नवंबर से पहले मतदाता सूची एल्डर कमेटी व बार काउंसिल को सौंपी जाएगी। इसके बाद 15 से 28 दिसंबर के बीच चुनाव कराए जाएंगे। 10 जनवरी से पहले नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। महामंत्री ने कहा कि एल्डर कमेटी द्वारा जारी आदेश से वकीलों में भ्रम फैल रहा है।
चुनाव प्रभारी पीके बाजपेयी ने कहा कि मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 29 सितंबर को समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी पदाधिकारियों ने एल्डर कमेटी को कार्यभार नहीं सौंपा। वकीलों के प्रस्ताव के अनुरूप ही चुनाव की तारीख घोषित की गई थी। ऐसे में 28 अक्तूबर को ही चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने मौजूदा कार्यकारिणी पर मतदाता सूची के प्रकाशन को रोकने का भी आरोप लगाया।