{"_id":"614b6c418ebc3e0df94e5e69","slug":"political-unnao-news-knp6537927135","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा कार्य समिति की बैठक को संबोधित करतीं सोशल मीड़िया प्रदेश प्रभा
- फोटो : UNNAO
Link Copied
उन्नाव। भाजपा महिला मोर्चा की पहली कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा कक्कड़ पहुंचीं। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में प्रभारी सुचित्रा कक्कड़ ने कहा कि हर व्यक्ति की मानसिकता और विचारधारा अलग होती है। भारतीय जनता पार्टी संगठन की विशेषता और खूबसूरती है कि यहां आकर सभी एक ही विचारधारा के हो जाते हैं जो है सबका साथ, सबका विकास। कहा कि मोदी सरकार ने शौचालय बनाकर बहन-बेटियों की इज्जत बचाने का कार्य किया। गांव और गरीब का विकास किया। सरकार ने हमारी महिला-बहनों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। प्रत्येक मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यसमिति के साथ बूथ पर महिलाओं से संपर्क करके सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पहुंचाने का कार्य करें। जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा ने कहा कि सरकार बेटियों के लिए उनके विवाह के अनुदान की योजना चला रही है। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि उज्जवला कनेक्शन महिलाओं को ही मिलता है किसी पुरुष को नहीं। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना दीक्षित, किरन सिंह, निशा अग्निहोत्री, दिव्या शुक्ला, ममता द्विवेदी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।