{"_id":"6140e1ad8ebc3ec5ed0ae030","slug":"political-unnao-news-knp6522002130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र भाषा पर ओेवेसी जाएंगे जेल-संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामा प्रसा मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सं
- फोटो : UNNAO
Link Copied
पुरवा। तहसील क्षेत्र के एक लॉन में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। ओवैसी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी, योगी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग और तिरंगे का अपमान करने वाले ओवैसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जल्द ही वह जेल में दिखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब विपक्षी पार्टियां बाहुबली और माफियाओं को अपने पाले में लाने में जुटी हुई हैं। मायावती कहती हैं कि मुख्तार अंसारी को टिकट नहीं देंगी, पहले मुख्तार अंसारी का बहुत गुणगान करती थी। आजम खां भारत माता को डायन कहते थे लेकिन अब उनकी हालत सभी लोग जानते हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले कहते थे कि अपराधियों से समझौता नहीं होगा। जब शिवपाल यादव प्रदेश के उपाध्यक्ष थे तो अफजाल अंसारी जो मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं उनके साथ समझौता किया था। उस समय अखिलेश यादव ने उनको नकार दिया था लेकिन उसी अखिलेश यादव ने अफजाल अंसारी से समझौता करने का काम किया है। विधायक अनिल सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान प्रबुद्ध जनों का सम्मान भी किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद वर्मा, कार्यक्रम संयोजक आशीष बाजपेई अटल, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, जिला मंत्री डॉ. रजनीश वर्मा, मंडल अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, महेश रावत, ब्लाक प्रमुख हिलौली दिलीप दीक्षित व पुरवा के सतीश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।