फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

हर बूथ पर वोट बढ़वाएं-अखिलेश यादव

Tue, 07 Sep 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
political
एक्सप्रेसवे पर औरास टोल प्लाजा के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते सपाई। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर औरास टोल के पास सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपाइयों ने स्वागत किया। अखिलेश यादव ने सपाइयों से कहा कि हर बूथ पर वोट बढ़वाएं। अभी से सभी लोग चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा से लखनऊ जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शुजाउर रहमान सफवी शुजा, सपा लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव व जिला पंचायत सदस्य फरान रहमान सफवी के नेतृत्व में सपाइयों ने औरास टोल प्लाजा के पास उन्हें रोककर उनका स्वागत किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता भाजपा सरकार में त्राहि त्राहि कर रही है। आप लोग अपने अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़वाएं और बूथ मजबूत करें। सपा सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। आगामी चुनाव में सपा सरकार बनाने के लिए आम जनमानस से अपील करें। समाजवादियों की सरकार बनेगी तो एक बार फिर से प्रदेश में खुशहाली आएगी। इस मौके पर अजयदीप यादव, साहिद जफर, प्रवेश पाल, सौरभ, आलोक, आदित्य, धर्मेश और अजयपाल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed