फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

भाजपा को मजबूत करें कार्यकर्ता

Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
political
भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

आदर्शनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी ने की। उन्होंने हर बूथ को मजबूत करने की बात कही। कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें। भाजपा के नीति व सिद्धांतों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। 2022 में भाजपा को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए कमर भी कस लें। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री आशीष बाजपेई ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाएं।

कार्यकर्ताओं ने आने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा प्रसाद वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य आनंद अवस्थी, नगर उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित, अश्वनी त्रिपाठी, संदीप निगम, मनोज निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed