फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

नहीं जमा हो पा रहा गृह और जलकर

Thu, 22 Jul 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
political
नगर पालिका कार्यालय में घरना देते सभासद। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नगर पालिका में विकास कार्यों, मरम्मत और कोरोना काल में हुई खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सभासद धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 19वें दिन भी कर्मी कार्यालय में नहीं बैठे। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गृह व जल कर जमा करने की प्रक्रिया भी ठप है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सैनिटाइजर, चूना खरीद, चारा खरीद में कमीशन, उपकरणों की खरीद में घालमेल, वाहनों की मरम्मत और डीजल व्यय के नाम पर लाखों के घपले का आरोप लगा रहे सभासद पूरे प्रकरण की जांच की मांग कर रहे हैं। जांच की मांग को लेकर वो नगर पालिका ईओ कार्यालय कक्ष के सामने धरना दे रहे हैं। गुरुवार को धरने का 19वां दिन रहा। सभासदों ने कहा कि लगातार मांग करने के बाद भी अधिकारियों ने जांच कराने पर ध्यान नहीं दिया। कहा कि जब तक जांच नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। वहीं गुरुवार को भी नगर पालिका कार्यालय के अधिकांश पटलों पर कर्मचारी नहीं बैठे। इससे जल व गृह कर, जन्म, मृत्यु प्रमाण सहित अन्य मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed