फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

सीएम का पोस्टर जलाने का प्रयास, पुलिस से भिड़े सपाई

Thu, 15 Jul 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। महंगाई के खिलाफ, पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और महिलाओं से अभद्रता के आरोप लगाते हुए सपाइयों ने सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना देकर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट के पास फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने पोस्टर छीन लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की गई। बाद में एसडीएम व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 16 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलवार धरना देकर प्रदर्शन की घोषणा की थी। कलक्ट्रेट के बाहर झाड़ीशाह बाबा मजार के पास सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने धरना दिया। इसमें पूर्व सांसद अन्नू टंडन, एमएलसी सुनील साजन, सदर प्रभारी डॉ. अभिनव कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पहुंचे। यहां पर सभी ने एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोला। कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। महिलाओें और पत्रकारों से अभद्रता आम बात हो गई है। धरने के दो घंटे बाद एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दया शंकर पाठक पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। इसी बीच फ्रंटल संगठन के सोनी सिंह परिहार व राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर हाथ में लेकर उसमें आग लगाने की कोशिश की। पुलिस पोस्टर छीनने लगी तो सपाइयों ने धक्कामुक्की की। हालांकि पुलिस ने सपाइयों के हाथ से पोस्टर छीन लिया। इसके बाद सपाई कलक्ट्रेट की मुख्य सड़क पर घूमा-घूमकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद धरना स्थल से निकल गए। यहां पर एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ कृपाशंकर कनौजिया, कोतवाल अनिल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील मुख्यालय पाटन में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया। तनाव उस समय बढ़ गया जब सपाई ज्ञापन देने के लिए तहसील परिसर में घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दोनों गेट बंद कर दिए। सपाइयों ने जबरन गेट खोलकर अंदर जाने लगे लेकिन दूसरी तरफ से पुलिस ने गेट पकड़ लिया और सपाइयों को अंदर नहीं आने दिया। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और सपाइयों का जोश ठंडा हो गया। बाद में एसडीएम अंकित शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया। पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, युवा नेता अंकित परिहार, अरुण पटेल, शिवबहादुर पटेल, दीपू यादव, सचिन तराना, ओमप्रकाश पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीपुर, बांगरमऊ, पुरवा और हसनगंज में भी सपाइयों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। सफीपुर में तहसील में पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत के नेतृत्व में धरना दिया गया। जितेंद्र कुशवाहा, मकसूद, आदित्य सिंह, सचिन मौजूद रहे। बांगरमऊ में पूर्व विधायक बदलू खां, पूर्व विधायक इरशाद खां, शशांक शेखर शुक्ला, संजीव त्रिवेदी व अर्जुनलाल दिवाकर, याकूब अली सिद्दीकी, आलोक त्रिपाठी, सुरेश पाल, विनोद यादव, शिव शंकर निषाद, जिला पंचायत सदस्य अंजर अहमद मौजूद रहे।

पुरवा में पूर्व विधायक उदयराज यादव, उत्तमचंद्र लोधी, ब्लाक प्रमुख बीतेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख शिवबहादुर पटेल, राजकुमार रावत, आसिफ, सुनील रावत ने धरना दिया। हसनगंज में धरने के बाद राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। औरास ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, सेवकलाल रावत, प्रमोद यादव, गुड्डू सिंह, दीपक देवा, कौशल, संदीप यादव, अभिषेक व सुजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed