{"_id":"60cb856e8ebc3e7090498dce","slug":"political-unnao-news-knp6348001164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, ज्ञापन दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हकू को दिया। इसमें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि खरीद की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी के नेतृत्व में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदे से भूमि खरीदी जा रही है। इसमें आर्थिक अनियमितता बरती जा रही है। यह मामला भारतीय जनमानस की आस्था से जुड़ा है। सवाल उठाया कि भू-राजस्व अधिकारियों ने औचित्य का प्रश्न उठाए बिना किसी व्यक्ति अथवा संस्था के दबाव में दो करोड़ रुपये में खरीदी गई भूमि को लगभग आठ गुना अधिक मूल्य पर बैनामा कैसे होने दिया। भूमि के संबंध में खरीद और बिक्री के बैनामे पर समान गवाहों के हस्ताक्षर हैं। बैनामें में दर्ज गवाहों और विक्रय करने वालों के बीच क्या व्यापारिक या व्यक्तिगत रिश्तेदारी है। सवाल उठाया कि क्या इस भूमि के मालिकाना हक को लेकर कथित रूप से वक्फ बोर्ड में आपत्ति दर्ज कराई गई थी। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव जिला प्रभारी प्रदीप कनौजिया, दिनेश शुक्ला, कृष्णपाल सिंह यादव, आशीष त्रिपाठी, गौरव शुक्ला मौजूद रहे।