फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

कड़ी मेहनत से हासिल होता लक्ष्य : विधायक

Tue, 19 Jan 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
political
बीघापुर की साईं ऊदल फौजी अकादमी में छात्रों के उत्साहवद्र्धन कार्यक्रम को संबोधित करते दिल्ली क - फोटो : UNNAO
बीघापुर। साईं ऊदल फौजी अकादमी में छात्रों के उत्साहवर्धन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी दिल्ली के जानकीपुरी विधानसभा से विधायक राजेश ऋषि ने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

इससे उनके सपने अवश्य साकार होंगे। दिल्ली की शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पहले वही पुराने स्कूल थे जहां न समय से शिक्षक जा रहे थे और न ही पढ़ाई का स्तर था। अब परिवर्तन के बाद विश्व स्तरीय परिणाम सामने आ रहे हैं। आप सरकार निर्धन छात्रों को निशुल्क शिक्षा के साथ उनको पढ़ाई के साथ अन्य सुविधाएं दे रही है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दवाइयां और जांचें मुफ्त की जाती हैं। बिजली, पानी भी मुफ्त है। हम चाहते हैं कि यह सुविधाएं उत्तर प्रदेश को भी मिलें। खस्ताहाल सड़कों पर तंज कसते हुए कहा कि सड़कें बताती हैं कि यहां का विकास मॉडल कैसा है। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी के प्रभारी वीपीएस वालिया, दिल्ली मंडी समिति के चेयरमैन सतीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed