{"_id":"5ffc965c8ebc3e2e5400ca02","slug":"political-unnao-news-knp605382094","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनी लोगों की गोदी में खेल रहे मोदी: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनी लोगों की गोदी में खेल रहे मोदी: शिवपाल
विज्ञापन
गोसाईखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का माल?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मोदी कुछ धनी लोगों की गोदी में खेल रहे हैं। केंद्र सरकार जनविरोधी और अन्नदाताओं की दुश्मन है।
गोसाईखेड़ा में आयोजित कंबल वितरण समारोह में पहुंचे शिवपाल ने कहा कि कृषि कानून लागू करके किसानों को मालिक के बजाय मजदूर बनाने का प्रयास चल रहा है। चुनाव से पूर्व मोदी ने कहा था कि सौ दिन में भ्रष्टाचार समाप्त कर देंगे, लेकिन उल्टा भ्रष्टाचार बढ़ गया है। मोदी सब कुछ बेचकर देश को गुलाम बनाना चाहते हैं।
प्रसपा के प्रमुख महासचिव बीतेंद्र प्रताप सिंह (पिंटू यादव) ने शिवपाल यादव को अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में एक हजार जरूरतमंद महिलाओं, वृद्ध, विकलांगों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, राष्ट्रीय महासचिव शारदा प्रताप शुक्ल, जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला, योगेंद्र द्विवेदी, राम सिंह, रोहित शुक्ल, आर्यन सिंह, वेद प्रकाश रावत, रमेश यादव, अमर सिंह, सूर्यभान यादव, चंद्रभूषण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जरूरतमंदों को कंबल व रजाई बांटी
बांगरमऊ के पश्चिमी छोर पर स्थित शीतला देवी मंदिर पर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लतीफपुर में रामबहादुर, मटरू, रामदुलारी, राजकुमारी, मकरंद, रामदयाल, नन्हा, गुलाबा, शकुंतला सहित 70 जरूरतमंदों को विधायक श्रीकांत कटियार ने कंबल वितरित किए। इस मौके पर निवर्तमान ग्राम प्रधान मनोज यादव व रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। सदर तहसील के दोस्ती नगर गांव में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने एक हजार जरूरतमंदों को रजाई दी। इस मौके पर उमाशंकर अवस्थी, अशोक सिंह, महेंद्र, गुड्डू सिंह, जय सिंह, छंगा लोधी मौजूद रहे।