फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

विधायक का आरोप, आधी रात गेस्ट हाउस से निकाला

Wed, 06 Jan 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव ः कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते आप विधायक राजेश ऋषि (सफेद शर्ट ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने आए आम आदमी पार्टी के दिल्ली के जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने ट्वीट के जरिये जिला प्रशासन पर सोमवार आधी रात को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से बाहर करने का आरोप लगाया। जवाब में सिटी मजिस्ट्रेट ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्हें दूसरा गेस्ट हाउस आवंटित था।
विज्ञापन

आप विधायक राजेश ऋषि पार्टी जिला कार्यालय का उद्घाटन करने 2 जनवरी को शहर आए थे। उन्हें पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक कक्ष आवंटित किया गया था। दो दिन तक वह इसी गेस्ट हाउस में रहे। उनका कहना है कि सोमवार शाम सात बजे वह गेस्ट हाउस पहुंचे तो कमरे में ताला बंद मिला।
विज्ञापन

एक कर्मचारी ने बताया कि ताला तभी खुलेगा जब आप सामान निकालेंगे। कर्मचारी ने बताया कि गेस्ट हाउस खाली कराने को कहा गया है। उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी थे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फोन किया लेकिन कोई जवाब देने को तैयार नहीं हुआ। एक घंटे तक वह बारिश में बाहर ही खडे़ रहे। हारकर वह अपना सामान लेकर एक होटल में रहने चले गए। मंगलवार सुबह राजेश ऋषि ने ट्वीट के जरिये जिला प्रशासन पर गेस्ट हाउस से बाहर करने का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस विधायक को आवंटित ही नहीं किया गया था। उन्हें सोनिक गेस्ट हाउस आवंटित किया गया था। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से निकालने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी सीटों पर जीत का दावा
उन्नाव। आप विधायक और जिले के प्रभारी बनाए गए राजेश ऋषि ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिले की सभी छह सीटों पर आप की जीत होगी। एबी नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदार छवि की वजह से पार्टी की टोपी लगाकर खड़े होते ही यहां लोग मिलते हैं और भाजपा सरकार की मनमानी के खिलाफ संघर्ष करने की इच्छा जताते हैं।

लोगों को बिजली, पानी, सफाई, दवाई, शिक्षा व सड़क सहित अन्य सुविधाएं दिलाना प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश के लोग काफी महंगी बिजली का उपयोग कर रहे हैं। जर्जर विद्युत लाइनें व मानक विहीन ट्रांसफार्मर की वजह से लोगों को पर्याप्त बिजली भी नहीं मिलती। इस मौके पर प्रांतीय नेता अरविंद कमल, जिलाध्यक्ष महेंद्र बहादुर सिंह, हरि मोहन निगम व करीम उल्ला मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed