फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

स्वतंत्र देव बोले, किसानों को भड़काया जा रहा

Fri, 25 Dec 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
political
असोहा के कुटीबीर बाबा परिसर में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व - फोटो : UNNAO
असोहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल आंदोलन के लिए किसानों को भड़का रहे हैं। अन्नदाता के हित की बात करने का दावा करने वालों को बंगाल और केरल के किसानों की समस्याएं नहीं दिख रही हैं। वहां किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने सपा, कांग्र्रेस व बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन पार्टियों ने गरीबों को पक्के आवास नहीं दिए। योगी सरकार हर गरीब को पक्के आवास दे रही है। कहा कि अटल जी देश के ही नहीं संपूर्ण विश्व के नेता हैं। उन्होंने जातिवाद क्षेत्रवाद और वंशवाद का दाग कभी भी अपने ऊपर नहीं लगने दिया।
विज्ञापन

चाय बेचने वाले का प्रधानमंत्री बनना भी अटल जी की देन है। मोदी ने किसानों के लिए 2013-14 में रहे किसान बजट 21933 करोड़ को 2020-21 में बढ़ाकर 134399 करोड़ कर दिया है। उन्होंने प्रांगण में ही मौजूद रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना। इस दौरान पुरवा विधायक अनिल सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिशु शरण सिंह, जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत, असोहा मंडल अध्यक्ष महेश रावत, आशीष बाजपेई, सोनू मिश्रा, दीपू लोधी, आनंद सिंह मौजूद रहे। नवाबगंज में डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने 57 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल भेंट की। ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, विधायक मोहान बृजेश रावत, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने राम जानकी की मूर्ति भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारे लगाने पर कार्यकर्ताओं को डांटा
असोहा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के संबोधन के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को डांटा। कहा कि जिनके जयकारे लगा रहे हो उन्हें भी पार्टी से निकाल दिया जाएगा। इस पर कार्यकर्ता शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed