{"_id":"5fe62ef08ebc3e3dd43a09b5","slug":"political-unnao-news-knp6021415141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों का घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों का घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन
विज्ञापन
घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत भगवंतनगर में किसानों को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष धर्में
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सपाइयों ने घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन के तहत गांवों में जाकर किसानों से संवाद किया। कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कोरारीकला के मजरा रताखेड़ा, सुपासी, बंथर, गाजियाखेड़ा, कटरी पीपरखेड़ा में जाकर किसानों से संवाद किया। उनके साथ ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव भी रही। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानूनों को किसान विरोधी बताया। कहा कि खाद के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
सदर विधानसभा क्षेत्र में मनीषा दीपक, मंटू कटियार और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने किसानों के साथ चौपाल लगाई। बांगरमऊ जिला महामंत्री सुरेश पाल और रमेश रावत, मोहान में अनवर सिद्दीकी और टिंकू यादव ने गांवों का दौरा किया। युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी सिंह परिहार, पूर्व नगर महासचिव राहुल अग्निहोत्री, लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष आजम खान की अगुवाई में नवीन मंडी परिसर में किसान चौपाल लगाकर कृषि कानूनों की खामियां गिनाईं। धीरेंद्र यादव, जीशान, संजू सिंह मौजूद रहे।
मौरावां के हरदो में एमएलसी सुनील साजन व पूर्व विधायक उदयराज यादव ने किसानों से संवाद किया। एमएलसी ने कहा कि कृषि कानून से फसलों के उत्पादन का फायदा कंपनियां उठाएंगी। सपा इसे वापस कराने के लिए संघर्ष कर रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि कृषि पर बने नए कानून से किसान सड़क से लेकर दिल्ली तक विरोध कर रहा है। जीतू दीक्षित, राजकुमार सिंह, बृजकिशोर पाल व बिंदा प्रसाद यादव मौजूद रहे।