{"_id":"5fb6815e8ebc3e9bd4061ccd","slug":"political-unnao-news-knp59499556","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले, सपा से बुलावे पर ही गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले, सपा से बुलावे पर ही गठबंधन
विज्ञापन
एक निजी कार्यक्रम में जाते समय प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का नवाबगंज कस्बा में माला प?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर न्योते का इंतजार कर रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि सपा से बुलावा आने पर ही गठबंधन पर विचार किया जाएगा।
सिकंदरपुर करण में एक कालेज के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रहे शिवपाल ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत में कहा 2022 विधानसभा चुनाव प्रसपा गठबंधन के साथ लड़ेगी। सपा से गठबंधन की बात पर कहा कि अगर उन्हें समाजवादी पार्टी की तरफ से ऑफ र आने पर ही गठबंधन होगा। पत्रकार सूरज पांडेय हत्याकांड के मामले में कहा कि हत्या या आत्महत्या के लिए प्रेरित करना दोनों ही संगीन अपराध है। उन्होंने सरकार पर कानून व्यवस्था दुरुस्त न रखने का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ है।
प्रदेश सचिव बालेंद्र प्रताप सिंह व जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पहले पार्टी के प्रमुख महासचिव बीतेंद्र यादव के नेतृत्व में भल्ला फ ार्म पर स्वागत किया गया। नवाबगंज टोल प्लाजा के पास पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह, आलोक निगम, योगेंद्र यादव, यूनुस, अकील, मोहित प्रताप सिंह, राजेश पाल, शिवचरण यादव, नीतू कनौजिया, नीरज निगम, नीरज द्विवेदी व आशू मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के कोरारीकला में एक गेस्ट का उद्घाटन करने के बाद प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में जंगलराज है। थाना हो या तहसील बिना पैसे कोई काम नहीं होता है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरएन सिंह ने मां चंद्रिका देवी की प्रतिमा, तलवार व पगड़ी भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला मौजूद रहे। जगजीवनपुर गांव में राजेश यादव द्वारा आयोजित समारोह में गरीबों, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए।