फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

भाजपा का कभी नहीं हुआ विभाजन

Tue, 17 Nov 2020 09:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
political
फाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर बोलते सदर विधायक पंक? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी का मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय स्वयं संघ के दूसरे सर संचालक गुरुजी की प्रेरणा से जनसंघ के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा भारत की ही नहीं वरन विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह एकमात्र ऐसा दल है, जिसका कभी विभाजन नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब हम सबका दायित्व बहुत बढ़ गया है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में सौभाग्य योजना के तहत 1.24 करोड़ से भी अधिक लोगों को फ्री बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजनाएं किसान सम्मान निधि, 3 साल में 30 नए मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1 लाख से अधिक गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत, जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, अरुण दीक्षित, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बांगरमऊ के एक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार ने किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां आदि की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। जिला महामंत्री अवधेश कटियार, मंडल अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, मुकेश पाल, मनोज निषाद, अरविंद सिंह, अनिल शुक्ला व भाजपा नेता नीरज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद के नेवल-हरदोई रोड स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में पांच मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, सीतेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, अनिल शुक्ला, गोविंद कुशवाहा, मनोज निषाद, मुकेश पाल भी मौजूद रहे।

बीघापुर नगर पंचायत के लक्ष्मी इंटर कालेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रमाणिक सामाजिक कार्यकर्ता केवल सामाजिक सरोकारों से संबंध रखता है। वहीं विपक्ष के लोग क्या कहते हैं उस पर ध्यान नहीं देता। भारतीय महापुरुषों में कोई भी राजनेता नहीं था। दुनिया के लोग विवेकानंद, महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों को दुनिया जानती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को चाहिए कि घर घर तक पहुंचे और जनकल्याण की बातों के साथ साथ सरकार की योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराएं। उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, सरोज सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य विनोद लोधी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed