फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

स्वतंत्र देव बोले, शंकराचार्य की पहली गिरफ्तारी कांग्रेस ने कराई

Wed, 21 Oct 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
political
उन्‍नव ः बांगरमऊ में जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी/बांगरमऊ। फतेहपुर चौरासी के बूढ़े बाबा प्रांगण में आयोजित युवा एवं किसान सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि देश में पहली बार शंकराचार्य की गिरफ्तारी कांग्रेस ने कराई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक कराने का दम नरेंद्र मोदी में ही था। प्रधानमंत्री ने तीन तलाक को समाप्त करके मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देने का कार्य भी किया। इस दौरान शशांक शेखर सिंह, बालकृष्ण पांडेय, अनिल शुक्ला, संतोष यादव मौजूद रहे। बांगरमऊ भाजपा केंद्रीय कार्यालय में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों का दर्द एक गरीब ही समझ सकता है। इसका उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने गरीब परिवार में जन्म लिया। चाय बेचकर जनता की सेवा करते हुए देश के प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन

दावा किया कि भाजपा गरीबों, किसानों, दलितों व पिछड़ों की पार्टी है। हमारी सरकारें सबका साथ, सबका विकास के आधार पर काम कर रही हैं। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मोदी, योगी ने देश व प्रदेश के विकास के लिए रात दिन परिश्रम किया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, गन्ना विकास मंत्री सुरेश पासी, विधायक पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, बृजेश रावत, जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, प्रदेश संगठन मंत्री शंकरलाल लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed