फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police will conduct post mortem by removing the dead body of the student

छात्र का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी पुलिस

Mon, 02 Mar 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police will conduct post mortem by removing the dead body of the student
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र की छह दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई मौत और बहन के आरोपों को देखते हुए एसपी के निर्देश पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने जांच की। कोतवाल ने मृतक की बहन के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य से भी जानकारी ली। बहन ने शव मिट्टी से निकलवा पोस्टमार्टम की मांग की। कोतवाल ने बताया कि सोमवार को शव को मिट्टी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र की 23 फरवरी की शाम घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को परियर घाट ले जाकर उसे मिट्टी में दबा दिया था। शनिवार को मृत छात्र की बहन एसपी विक्रांतवीर से मिली और स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षक पर भाई के साथ कुछ गलत करने का आरोप लगा शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र रविवार को मृतक के घर पहुंचे और उसकी बहन से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य से भी घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि छात्र कई माह से मानसिक बीमार था। जिसका परिजन इलाज करा रहे थे। मृतक की बहन ने शव को मिट्टी से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। बताया कि परियर गंगा घाट में मिट्टी में दबाए गए शव को सोमवार को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed