{"_id":"2e0312169c270b6d6077b7ee394bec24","slug":"police-interrogation-of-the-courier-company-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कोरियर कंपनी के कर्मियों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कोरियर कंपनी के कर्मियों से की पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दस दिन पहले हुई सात किलो सोना लूट की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। रविवार को पुलिस ने कानपुर में तीन अन्य कोरियर वैन में चलने वाले कमियों से पुलिस लाइन में अकेले में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक कुछ नए बिंदु मिले हैं उनपर भी तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन
दस दिन पहले शुक्रवार की रात कानपुर से लखनऊ जाते समय सफेद बोलेरो सवार बदमाशों ने सोने के जेवर और बिस्किट लेकर जा रही सिक्वेल ग्लोबल क्रिटिकल लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड की पार्सल वैन से सात किलो सोना लूटा था। बदमाशों ने वैन के चालक की हत्या कर दी थी और गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
सीसी टीवी फुटेज से मिली फोटो से एक लुटेरे की फोटो से मिलते-जुलते चेहरे वालों की तलाश में लगी पुलिस ने रविवार को कानपुर-लखनऊ रूट पर चलने वाली तीन और वैन चालकों, सिक्योरिटी गार्ड और कस्टोडियन को बुलाकर पूछताछ की। हसनगंज सीओ अशोक सिंह, सोहरामऊ एसओ श्रीकांत द्विवेदी, के अलावा स्वाट ने पार्सल कंपनी के सात कर्मचारियों से करीब एक घंटा तक अलग-अलग बिंदुओं पर बात की। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कुछ नए बिंदु सामने आए हैं। जिनपर अब टीमें काम करेंगी।
विज्ञापन