{"_id":"f038cd3be63c77bc8269663c138f1055","slug":"police-have-registered-a-case-of-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लूट में दर्ज किया मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लूट में दर्ज किया मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाइवे पर हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड का डिटर्जेंट लूट के मामले में अचलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक को वादी बनाया गया है।
गुरुवार सुबह इंदौर से डिटर्जेंट लादकर एक ट्रक अचलगंज के गहरा स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के गोदाम माल उतारने आया था। जुनेदापुर थाना मूसानगर कानपुर देहात निवासी चालक सुंदर उर्फ छुन्ना ने गोदाम में बिल्टी जमा करने के बाद बाहर ट्रक पर ही परिचालक मनीष के साथ था।
रात में पांच बदमाशों ने ट्रक पर कब्जा कर लिया और अजगैन थानाक्षेत्र के पास स्थित अनामिका ढाबा के बगल में बंद पड़े पेट्रोल पर दोनों को हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। बदमाशों ने ट्रक से तीन सौ बैग डिटर्जेंट के भी उतारकर चालक से 22 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
चालक की माने तो बदमाशों द्वारा ले जाए गए माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये थी। सौ नंबर पर सूचना मिलने के बाद अजगैन पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने पूछताछ की तो घटना अचलगंज थानाक्षेत्र की निकली। जिसके बाद अचलगंज पुलिस चालक व ट्रक को लेकर थाने चले आए जबकि परिचालक मनीष किसी तरह खुद को खोलकर मौके से भाग निकला और जुनेदापुर स्थित अपने घर पहुंच गया।
घटना के बाद अचलगंज थानाध्यक्ष बेनीमाधव तिवारी ने मामले को अमानत में खयानत का बताते हुए चालक व परिचालक पर ही माल गायब करने का आरोप लगाया था, लेकिन शुक्रवार देर रात पुलिस ने चालक छुन्ना की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
अचलगंज थानाध्यक्ष बेनी माधम तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए जांच की जा रही है।