फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pm supposed rally on 20

पीएम की रैली 20 को प्रस्तावित

Wed, 16 Feb 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
pm supposed rally on 20
असोहा। पुरवा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा 20 फरवरी को प्रस्तावित है। मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री ने रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियां परखीं।
विज्ञापन

असोहा ब्लाक क्षेत्र के चंदनखेड़ा स्थित ग्राउंड पर प्रस्तावित सभा के लिए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा कंदरलाजे ने कार्यकर्ताओं से बात की। उनसे प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए व्यवस्था के बारे में पूछा। रैली प्रभारी गाजियाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष बसंत कुमार ने दोपहर को पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार को सभा स्थल पर पार्किंग, टेंट व अन्य व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। रैली प्रभारी ने बताया कि किसी भी समय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम जारी हो सकता है। इसलिए व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पुरवा चुनाव प्रभारी ललित द्विवेदी, कृष्ण कुमार वर्मा, सुधीर त्रिपाठी, आनंद गुप्ता, पप्पन दीक्षित, ललित सिंह, नागेंद्र व नूतन सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों के नाम पर मांगें वोट
अचलगंज। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा कंदरलाजे ने सिकंदरपुर कर्ण में भाजपा कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों के नाम पर वोट मांगने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त राशन, आवास, किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना आदि के बारे में बताए। इसके बाद शोभाखेड़ा में आयोजित महिला चौपाल को संबोधित किया। विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि आधी आबादी की जिम्मेदारी बनती है कि राष्ट्र निर्माण के लिए घर से बाहर निकले। इस दौरान मानसिंह पटेल, सिद्धार्थ दीक्षित, रजन्ना मिश्र, प्रवीन सिंह, पूनम शुक्ल, गंगा कृष्ण, सोनी शुक्ला भी मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed