{"_id":"5e4ae65b8ebc3ef2952d4954","slug":"people-shiver-after-seeing-seven-dead-bodies-together-unnao-news-knp545304714","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ सात शव देख कांपे लोग, छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ सात शव देख कांपे लोग, छलके आंसू
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बांगरमऊ वैन हादसे के मृतकों के शव की पहचान कराते सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। बांगरमऊ के नसिरापुर गांव के सामने रविवार शाम वैन में जिंदा जले सात लोगों के शव को देखने व पहचाने के लिए सुबह से ही परिजनों व रिश्तेदारों का पोस्टमार्टम हाउस पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर में सैकड़ों लोग पहुंच गए। हादसा कितना भयानक था उसका अनुमान इसी से लगा रहा था कि शव के नाम पर सिर्फ मृतकों के कंकाल व राख ही हाथ आए। जैसे तैसे पहचान तय होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे शवों को उनके परिजनों को दे दिया गया। इस दौरान मृतकों के परिजनों व रिश्तेदारों का करुण क्रंदन देख सभी की आंखों से आंसू छलकते रहे।
शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर निवासी ऋषि शुक्ला की रविवार को बरात थी। बरातियों को लेकर जा रही वैन रात लगभग 8 बजे बांगरमऊ के नसिरापुर गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित हो दूसरी दिशा में जाकर ट्रक से टकरा गई। गैस किट लगी होने से वैन में आग लगने से उसमें सवार चालक आग का गोला बन गई। जब तक वैन की आग को बुझाया जाता वैन चला रहे शहर के मोहल्ला खजुरियाबाग निवासी अंकित बाजपेई समेत 7 लोग जिंदा जल गए। वहीं, आग से ट्रक का केबिन भी जल गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस और दमकल ने एक घंटे बाद आग पर काबू पा वैन से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शवों की पहचान के लिए मशक्कत में जुटी पुलिस ने रात 12 बजे तक छह लोगों के नाम पते की जानकारी जुटा ली। सोमवार सुबह से ही मृतकों के परिजनों का पोस्टमार्टम हाउस पहुंचना शुरू हो गया। पहचान के लिए परिजनों ने शवों को मैदान में रखवाया।
इसी बीच शहर के मोहल्ला जगन्नाथगंज कचौड़ी गली मोहल्ला से पहुंचे अनुराग पुत्र स्व. मनोज कुमार ने सातवें शव की पहचान दाहिने हाथ में पड़ी रॉड से अपने बड़े भाई अभिषेक तिवारी के रूप में की। वह शव देख फफक पड़ा। शवों की बुरी हालत देख परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मुर्दा घर में करुण क्रंदन की आवाजें गूंज उठी। सातों शवों की पहचान के बाद पुलिस ने एक-एककर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। सदर विधायक पंकज गुप्ता सुबह ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव हिंदू संगठन के विमल द्विवेदी व कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के आने-जाने का क्रम बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद कुछ पलों के लिए परिजन शवों को घर ले गए और शुक्लागंज के गंगाघाट तट पर अंतिम संस्कार किया।