फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People removed himself occupied

पुलिस फोर्स देख लोगों ने खुद हटाए कब्जे

Sat, 01 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 01 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
People removed himself occupied

उन्नाव। शहर में एक बार फर नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें कब्जा हटाने पहुंची टीम का कब्जेदारों ने विरोध किया और टीम से भिड़ गए। यह देख पालिका अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर भारी पुलिस बल देख कब्जेदारों के तेवर शांत हुए। सीओ सदर ने सभी को दो बजे तक स्वयं कब्जे हटाने की मोहलत दी। इसके बाद सभी ने खुद ही कब्जे हटाने शुरू कर दिए। इस दौरान जाम लगने के कारण घंटों यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान दोपहर करीब बारह बजे नगरपालिका की टीम एसपी ऑफिस से लेकर कचहरी ओवरब्रिज तक फुटपाथ पर हुआ अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम को देख रोड पर कब्जा किए दुकानदार एकजुट हो गए और अभियान का विरोध करने लगे। लोगों के विरोध प्रदर्शन को देख पालिका टीम ने कदम पीछे हटा लिए। इसके बाद पालिका अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
विज्ञापन


सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंची। फोर्स के पहुंचते ही कब्जेदारों के तेवर ढीले पड़े। पहले तो अधिकारियों ने जेसीबी से कब्जे हटाने की बात की लेकिन फिर सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने सभी कब्जेदारों को दो बजे तक अपने कब्जों को स्वयं ही हटा लेने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसके बाद प्रशासन सभी के कब्जे ढहा देगा। अल्टीमेटम मिलने के बाद सभी कब्जेदारों ने स्वयं ही अपने कब्जों को हटाना शुरू कर दिया। दोपहर तीन बजे तक पालिका ईओ रोली गुप्ता व पुलिस फोर्स वहां मौजूद रही। इसमें करीब एक सैकड़ा स्थाई व अस्थाई कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान रोड पर भीषण जाम लग गया जिससे लगभग तीन घंटे तक इस रोड पर यातायात बाधित रहा।


वर्जन
अभी तो पीडब्ल्यूडी ऑफिस से एसपी ऑफिस होते हुए कचहरी रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया है। इसमें रोड किनारे के सभी अवैध कब्जों को हटाया गया। आगे भी इस प्रकार का अभियान चलाकर शहर के अन्य स्थानों पर कब्जे हटाए जाएंगे। - रोली गुप्ता, ईओ, नगर पालिका-उन्नाव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed