फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People rallied against police

पुलिस के खिलाफ लामबंद हुए लोग

Thu, 25 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 25 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
People rallied against police

उन्नाव। तालाब का अस्तित्व बचाने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को मोहल्ले के लोग और नगर पालिका के सभासद लामबंद हो गए। तालाब-पोखर बचाओ समिति और सभासदों ने बुधवार को एसपी से अलग-अलग मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। सभी ने कोतवाल और क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और निलंबित करने की मांग की है। सभासदों ने दो दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सोमवार को शहर के तालाबों को बचाने की मुहिम में उतरी ‘तालाब-पोखर बचाओ समित’ के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय सभासद समेत छह लोगों के खिलाफ खनन समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके खिलाफ मंगलवार शाम को मोहल्ला कृष्णानगर के सैकड़ों लोग एकजुट हुए और पक्के तालाब में भरी गई मिट्टी निकालने के लिए श्रमदान करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने लोगों को मिट्टी खोदने से रोका इस दौरन समिति के अध्यक्ष हरिहर दीक्षित और मंत्री किरन सिंह से जमकर बहस हुई। उन्होंने सार्वजनिक उपयोग के तालाब पर कब्जा करने वालों के बजाए रोकने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की निंदा की और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। घंटों बहस के बाद सीओ सिटी और तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि एक महीने तक किसी को जमीन पर निर्माण या कोई अन्य कार्य नहीं कर दिया जाएगा और न्यायालय का फैसला आने तक इंतजार करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाल ने कोतवाली चलकर मिट्टी डालकर तालाब बंद करने वालों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही। कहा कि दो दिन पहले ही उन्होंने कोतवाली का चार्ज लिया है अनभिज्ञता के कारण उन्होंने सामान्य तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने निर्देश दे दिया। उन्होंने कहा कि तहरीर देने पर वह मिट्टी डालने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे और जांच में जो भी सही पाया जाएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सैकड़ों की भीड़ के साथ समिति के पदाधिकारी और क्षेत्रीय सभासद राजेश कोतवाली पहुंचे। गेट पर पहुंचते ही पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को बाहर खदेड़ दिया। समिति की मंत्री किरन सिंह ने रात में ही एसपी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर कोतवाल और चौकी इंचार्ज की शिकायत की। एसपी ने बुधवार सुबह लिखित प्रार्थना पत्र देने और कार्रवाई का आश्वासन दिया।


बुधवार को समिति के पदाधिकारियों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली और चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और निलंबन की कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सभासद राजेश कुमार और मो. इलियास के साथ अभद्रता से नाराज नगर पालिका के सभासदों ने भी एसपी को ज्ञापन देकर दो दिन के भीतर कोतवाल और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed