फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   people protest against construction on ramlila maidan

रामलीला मैदान में निर्माण का मोहल्लेवासियों ने किया विरोध

Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
people protest against construction on  ramlila maidan
उन्नाव। आदर्श नगर मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार सुबह एक वकील के भवन निर्माण के लिए नींव खुदवाने से लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस से अधिवक्ता ने न्यायालय के आदेश पर निर्माण कराने की बात कही, लेकिन वह कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। इस पर काम रुकवाकर जेसीबी कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मंगलवार सुबह छह बजे रामलीला मैदान की भूमि पर भवन निर्माण कराने पहुंच तो मोहल्ले के लोगों ने इसे अवैध कब्जा बताकर विरोध शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

अस्पताल चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। अधिवक्ता से कागज मांगे लेकिन वह नहीं दिखा पाए। इस पर चौकी आकर कागज दिखाने की बात कही। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि वह प्रयागराज में हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं। बुधवार को उन्नाव पहुंचेंगे तब मामले की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed