फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People of Purva town are waiting for basic facilities

पुरवा कस्बे के लोगों को बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

Sun, 06 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
People of Purva town are waiting for basic facilities
खादिम बाजार में चुनावी चर्चा में मशगूल लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
पुरवा। राजनीतिक अहमियत के हिसाब से पुरवा तहसील क्षेत्र का अलग स्थान है। यहां के लऊवासिंहनखेड़ा गांव के ही मूल निवासी उप्र के विधानसभा अध्यक्ष ह्नदयनारायण दीक्षित हैं। इसके अलावा इसी गांव के रहने वाले उदयराज यादव कई बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि इसके बाद पुरवा कस्बे के लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। रविवार को चमियानी रोड पर स्थित खादिम बाजार में चाय की चुस्कियाें के साथ लोग इसी मुद्दे पर चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन

पुरवा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इस इलाके के श्याम शुक्ला ने कहा कि कस्बे की सफाई व्यवस्था सही नहीं है। नालियां बजबजा रही हैं। नालों की सफाई नहीं हुई है। कई योजनाएं बनी लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई। दीवान लोधी ने कहा कि नगर की कान्हा गोशाला का काम पूर्ण नहीं हो सका है। छुट्टा मवेशियों की समस्या बरकरार है। मवेशियों से फसल बचाने के लिए किसान रात में खेतों की रखवाली करते हैं।
विज्ञापन

रोहन त्रिपाठी ने कहा कि शहरी आवास योजना में पात्रों को शामिल नहीं किया गया। अपात्रों को आवास दिए गए हैं। पिंटू मंसूरी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था नहीं है। दवाएं भी बाहर से लिखी जाती हैं। अजहर अली ने कहा कि कई सरकारें आईं और गईं लेकिन पुरवा में बस स्टेशन में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। अवध कुशवाहा ने कहा कि मिर्री चौराहे पर सुलभ शौचालय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed