{"_id":"5925dd3c4f1c1b6403535a48","slug":"people-hit-the-ht-line-fall-at-home-imposed-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर एचटी लाइन गिरने से भड़के लोग, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर एचटी लाइन गिरने से भड़के लोग, लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
Updated Thu, 25 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुरवा मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीणों को समझाते सीओ सुशील कुमार।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा से सटे कटरा गांव में जर्जर एचटी लाइन टूटकर घर पर गिर गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने उन्नाव-पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मगर ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। बाद में एसडीओ को बुलाया गया। उन्होंने एचटी लाइन के नीचे गलत तरह से मकान बने होने की बात कही तो लोग भड़क गए। हालांकि उन्होंने तीन दिन में तार बदलने और लाइन के नीचे गार्डिंग कराने का आश्वासन दिया तो हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
कटरा गांव निवासी अखिलेश का मकान मुख्य मार्ग के किनारे बना है। गांव में मकानों के ऊपर से निकली विद्युत लाइन अक्सर टूटकर गिर जाती है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई एचटी लाइन का तार टूटकर अखिलेश के मकान पर गिर गया। इससे हड़कंप मच गया। फोन करके आपूर्ति बंद कराई गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुरवा-उन्नाव मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुरवा कोतवाली प्रभारी अरविंद्र सिंह और सीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया तो प्रदर्शन कर रहे लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। 10 मार्च को भी विद्युत लाइन टूटकर गिरने से अखिलेश की करीब एक लाख कीमत की दो भैंसें मर गईं थीं। इससे पहले जून 2014 में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से उनकी बेटी शिवानी की मौत हो गई थी। बताया कि जर्जर हो चुकी लाइन अक्सर टूटकर गिरती है। जाम न खुलते देख पुलिस अधिकारियों ने एसडीओ आरके मिश्रा को बुलवाया। उन्होंने 40 साल पुरानी विद्युत लाइन के नीचे मकान बने होने की बात कही। आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर विद्युत लाइन बदले जाएंगे और तारों के नीचे गार्डिंग कराई जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। जाम और प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन