फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   people get relief from polluted water

फ्लोराइड व दूषित पेयजल से मिलेगा छुटकारा

Mon, 19 Sep 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
people get relief from polluted water
उन्नाव। जिले के लोगों को जल्द फ्लोराइड युक्त दूषित पेयजल की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार से जिले के लिए पांच अरब चार करोड़ 20 लाख लागत वाली योजना को मंजूरी देने के बाद जलनिगम की कार्ययोजना (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन विभाग ने स्वीकृति दे दी है। इसी सप्ताह टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी काम शुरू करेगी। 2024 तक जिले की सभी 1040 ग्राम पंचायतों में 6.11 लाख घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में भूगर्भीय जल में फ्लोराइड और आर्सेनिक की मात्रा घातक स्तर पर पहुंच गई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना में जिले को भी शामिल किया है। जलनिगम के अधिकारी ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने में एक सप्ताह का वक्त लगने की बात कही है।
विज्ञापन

गंगाजल पर आधारित होगी परियोजना
जलनिगम के एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में फ्लोराइड की समस्या को देखते हुए पेयजल परियोजना को भूगर्भीय जल के बजाय गंगा नदी के जल पर आधारित किया जा रहा है। गंगाजल को साफ करके पाइप लाइनों के जरिये घरों तक पहुंचाया जाएगा। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के सुल्तानपुर ग्रंट और बिछिया ब्लॉक के अमरसस में दो डब्ल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) बनेंगे। 384 पानी की टंकियां (ओवर हेड टैंक) और 82 भूमिगत टैंक बनेंगे। 10 हजार किमी भूमिगत पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रारूप
5420.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे
384 ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे
सभी 1040 ग्राम पंचायतों में जलापूर्ति होगी
6 लाख 11 हजार 514 घरों में कनेक्शन होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed