{"_id":"6260545d8c6a88278c72d492","slug":"people-are-not-wearing-mask-unnao-news-knp6923406143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चौथी लहर की आशंका, मास्क अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल में बिना मास्क के बैठी महिलाएं। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
उन्नाव। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए जिले में भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इसके पालन की बात कह रहे हैं लेकिन जिला अस्पताल में ही इसका पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को अस्पताल की तस्वीर तो यही हकीकत बता रही थी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद लोगों ने कोविड मानकों को भुला दिया।
मास्क से दूरी बना ली। विभागों में भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग बंद हो गया। अब कई जगह फिर संक्रमित मिलने और चौथी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार ने डीएम व सीएमओ को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि हर हाल में मास्क अनिवार्य कर दें। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना किया जाए। बच्चों और बुजुर्गों के टीकाकरण में तेजी लाई जाए ताकि कोरोना की चौथी लहर से लोगों को बचाया जा सके। लेकिन जिला अस्पताल में ही मरीज और तीमारदार इसका पालन नहीं कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि मास्क लगाना अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से जागरूक होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।