{"_id":"b477edc1bae55dd3fbf21d4b62599949","slug":"people-are-not-getting-the-same-rights-in-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में लोगों को नहीं मिल रहा समान अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में लोगों को नहीं मिल रहा समान अधिकार
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र में सभी को समान दर्जा दिया गया है, उसके बाद भी समाज के लोगों को समान अधिकार नही मिल रहा है। इससे गरीबों, बेरोजगारों व संविदा पर काम करने वालों का शोषण हो रहा है।
ये बातें मोहनलाल गंज से भाजपा के सांसद और पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने अधिकार दिलाओ रथ यात्रा के स्वागत समारोह के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि नर्सों से अधिक काम करने वाली आशा बहूओं, सिपाहियों के बराबर काम करने वाले होमगार्ड, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोइयां, गावों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रोजगार सेवक, टीचरों के समकक्ष काम करने वाले प्रेरक व अनुदेशक व चौकीदार तक को भारत के संविधान के अनुसार न्याय नहीं मिल रहा है।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजीराम ने कहा कि इस वोट की राजनीति में सदैव दलित बाहुल्य समाज ही बिक जाता है जिससे हर जगह पर हमारे लोगों का शोषण हो रहा है। मोहान विधान सभा से विधायकी का चुनाव लड़ चुके चन्द्र पाल रावत ने कहा कि मायावती बात तो दलित समाज की करती हैं लेकिन जब बात चुनाव की आती है तो बिना रुपयों के टिकट नहीं देतीं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी को उन्होने पारिवारिक पार्टी बताया। कार्यक्त्रस्म का आयोजन एंव संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार ने किया। इस दौरान माखनलाल, बबलू, गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, कमल रावत, संदीप प्रधान भी मौजूद रहे ।