फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pati ko pita

वनकर्मी को पत्नी ने युवती के साथ पकड़ा, जमकर धुना

Sun, 14 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
pati ko pita
गंजमुरादाबाद। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर एक घर में पहुंची महिला ने वनकर्मी पति को युवती के साथ पकड़ लिया। पत्नी ने पति और युवती को जमकर पीटा, फिर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के एक कर्मी का परिवार बांगरमऊ कस्बा में रहता है। परिजनाें से अनबन होने पर वनकर्मी हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गंजमुरादाबाद कस्बा में एक साल से किराये के मकान में रह रहा है। शनिवार को वनकर्मी की पत्नी अपने दो बेटों के साथ पति के किराये वाले घर पहुंच गई। पति को युवती के साथ कमरे में देख वह आग बबूला हो गई।
विज्ञापन

गुस्से में उसने पति व युवती की जमकर धुनाई की। शोर-शराबा सुन भीड़ जुट गई। लगभग एक घंटे हंगामा की स्थिति बनी रही। पुलिस, वनकर्मी व युवती को साथ लेकर गई। बांगरमऊ कोतवाली में दोनाें से पूछताछ चल रही है। कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed