फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   parshuram jayanti celibrated

धूमधाम के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

Wed, 04 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
parshuram jayanti celibrated
उन्नाव। जिले में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गदनखेड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने जयंती मनाई। वहीं आवास विकास बाईपास स्थित होटल में राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ और परशुराम भगवान का पूजन किया। ब्राह्मण समाज से संगठित रहने की बात कही गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित गोष्ठी में भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने परशुराम का पूजन किया। सभी ने परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विधायक ने कहा कि ब्राह्मण समाज के जो लोग तिलक व जनेऊ से दूर हैं, उन्हें इसे धारण कराया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने समाज को संगठित करने पर जोर दिया। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री विमल द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा शस्त्र और शास्त्र दोनों से सुसज्जित रहा है। रजन्ना मिश्रा, हेमंत द्विवेदी, राजन मिश्रा, पंकज दीक्षित, दिनेश शुक्ला, दीपक त्रिवेदी, गोलू मिश्रा आदि मौजूद रहे। समाजसेवी गोपीनाथ बाजपेयी के साथ विधायक आशुतोष शुक्ला व पंकज गुप्ता ने जिला अस्पताल में वाटर कूलर लोकार्पित किया। मरीजों को फल एवं बिस्कुट बांटे। राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ ने समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर केंद्रीय भंडार निदेशक दिनेश द्विवेदी, संजय शुक्ला, मन्नर शुक्ला, श्रीराम बाजपेयी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला, अजेंद्र अवस्थी, अखिलेश अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार
कॉलेज रोड स्थित गायत्री मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा की गई। इसके बाद पं. चंद्रकिशोर द्विवेदी ने 11 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराया। बताया कि सनातन संस्कृति में वैदिक संस्कारों का विशेष महत्व है। यज्ञोपवीत के तीन धागे हमें सत्य-प्रेम-न्याय पर आधारित जीवन का संकेत देते हैं। इसे आजीवन धारण करना चाहिए। बटुकों में हर्ष तिवारी, आकाश बाजपेयी, योगेश तिवारी, देवांश बाजपेयी, शुभम मिश्रा, निखिल कुमार पांडेय, अमन द्विवेदी, अनुज कुमार दीक्षित, रविकांत अवस्थी व गौरव दीक्षित शामिल रहे। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि यज्ञोपवीत जीवन की शोभा है। यह माता, पिता व आचार्य के प्रति कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। इस दौरान व्यवस्था समिति के अजय शुक्ला, सुशील जायसवाल, सुरेश मिश्रा, अजय सिंह, साधना सिंह, तिलक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
भितरेपार पिता-पुत्र के चरणों से पवित्र
नवाबगंज। ब्लाक क्षेत्र के गांव भितरेपार में महर्षि जमदग्नि सेवा समिति ने परशुराम जयंती मनाई। समिति के सदस्य देवीशंकर द्विवेदी ने बताया कि भितरेपार गांव में महर्षि जमदग्नि की कुटिया में ही परशुराम का जन्म हुआ था। गांव की धरती पिता-पुत्र के चरणों से पवित्र है। इस दौरान ज्ञानेंद्र पाठक, सेवानिवृत्त अध्यापक श्रीकृष्ण शुक्ला, गुरु प्रसाद तिवारी, पं. खुन्नूलाल शुक्ला, लक्ष्मीनाथ द्विवेदी, पप्पू द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी, शिवांक, व्योम व सत्या शुक्ला मौजूद रहे। उधर हसनगंज के मोहान स्थित पौराणिक जलेश्वरनाथ शिव मंदिर में गौ गीता गंगा रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष राहुल पंडित ने परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधायक ब्रजेश रावत, बृजेश त्रिपाठी, कपिल निगम, दिवाकर त्रिपाठी, ललित मौर्य, ओम कुमार साहू आदि मौजूद रहे। वहीं सीएचसी हसनगंज में भौली मंडल संयोजक अभिषेक मिश्र, मिलन पांडेय व बलवंत लोधी ने मरीजों को फल वितरित किए। (संवाद)

अधिकारों के लिए सजग रहें
युवा भारतीय ब्राह्मण महासभा संस्कार समिति ने कार्यालय में परशुराम जयंती मनाई। विजयशंकर मिश्र ने पूजन कराया। अध्यक्ष अशोक बाजपेयी वेदांती ने कहा कि सभी को एकजुट होकर अधिकार हासिल करने होंगे। रमाशंकर त्रिपाठी, अशोक अवस्थी, सुधीर शुक्ला, रविशंकर, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे। फतेहपुर चौरासी के मां फूलमती मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनिल शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed