फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Parking no vending zone, jam for hours

पार्किंग न वेंडिंग जोन, घंटों जाम

Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Parking no vending zone, jam for hours
उन्नाव। शहर को जाम से निजात दिलाने की योजनाएं अब तक कागजी ही साबित हुईं हैं। पार्किंग न होने और वेंडिंग जोन न बनने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कई जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन

अतिक्रमण व अवैध पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने डेढ़ साल पहले योजना बनाई थी। नगर पालिका ने सदर बाजार के पास कचहरी पुल के नीचे और पुरानी रेलवे क्रासिंग के पास पार्किंग जोन बनाने की बात कही थी। साथ ही शहर में वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन भी चिह्नित किए गए थे। लेकिन नगर पालिका की सुस्ती के कारण अब तक सिर्फ कचहरी पुल के नीचे ही एक वेंडिंग जोन बन पाया है। जबकि जिला अस्पताल, आवास विकास और स्टेशन रोड पर वेंडिंग जोन बनाने की योजना ठंडे बस्ते में है। इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के मुख्य मार्ग से लेकर कचहरी रोड, आवास विकास कालोनी, गंधीनगर तिराहा, जिला अस्पताल रोड, कानपुर टेंपो स्टैंड से आदर्शनगर नहर तक अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से जाम की समस्या विकराल हो रही है। हालत यह है कि मुख्य मार्ग पर दिन में कई बार घंटों जाम लगता है। शुक्रवार को भी मुख्य मार्ग पर छोटे चौराहे से सदर बाजार तक दिन में कई बार लोगों को जाम से जूझना पड़ा। हालत यह रही कि बड़ा चौराहा से गांधी नगर तक दस मिनट की दूरी को तय करने में लोगों को आधा घंटे से भी ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन

ये थी योजना
- कचहरी रेलवे पुल के नीचे सदर बाजार के लिए पार्किंग बनाने की योजना थी। इससे पुल पर और बाजार में सड़क पर वाहन खड़े होने से लगने वाले जाम से निजात मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सदर बाजार के फुटपाथ की दुकानों को हटाने के लिए रेलवे पुल के नीचे दोनों तरफ वेंडिंग जोन (मॉडल मार्केट) बनाने की योजना थी। फुटपाथी दुकानदारों को नगर पालिका ने पीपी मॉडल (पब्लिक पार्टनरशिप) के तहत सस्ते किराये पर गुमटीनुमा अस्थायी दुकानें देने की योजना तैयार की थी। लेकिन अभी तक सिर्फ बड़े चौराहे से बंद क्रासिंग तक ही मॉडल मार्केट बन पाई है।
चिह्नित नो वेंडिंंग जोन
डीएम आवास के सामने, कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय के सामने, गांधीनगर तिराहा, गदनखेड़ा बाईपास चौराहा, आवास विकास बाईपास तिराहा, बड़े चौराहे से आईबीपी चौराहे तक, बड़े चौराहे से छोटे चौराहे तक, जिला न्यायालय से जिला जज आवास के सामने तक का क्षेत्र नो वेंडिंग जोन के रूप में चिह्नित है।
ये हैं वेंडिंग जोन
कलक्टरगंज, स्टेशन रोड, धवनरोड, आवास विकास कालोनी, मोतीनगर, पीडी नगर, जिला अस्पताल के सामने व पुराना जिला अस्पताल।
चुनाव बाद दुरुस्त कराएंगे व्यवस्था
नगर पालिका के प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पहले ही नगर पालिका ईओ का चार्ज लिया है। शहर को सुव्यवस्थित करने के लिए पूर्व में तैयार कार्ययोजना की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन विधानसभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने के कारण फिलहाल अमल नहीं हो पाया। पार्किंग व वेंडिंग जोन की योजना पर चुनाव के बाद तेजी से काम कराया जाएगा।

मास्टर प्लान की अनदेखी समस्या की वजह
उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) के सचिव एपीएन सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य भाग की बस्ती काफी पुरानी है। मास्टर प्लान के अनुसार शहर विकसित न होना जाम की वजह है। मुख्य बाजार के अधिकांश व्यवसायिक भवनों और बाजार में पार्किंग न होना जाम की बड़ी वजह हैं। बताया कि अब वही व्यावसायिक नक्शे पास किए जा रहे हैं, जिनमें पार्किंग है। बताया कि मास्टर प्लान 2031 तैयार है। चुनाव बाद बोर्ड की बैठक में इसे पास कराने के बाद लागू किया जाएगा और शहर को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed