फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   panchayat chunav

क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19 पर्चे खारिज

Fri, 02 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 02 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav

उन्नाव। प्रथम चरण में चार ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए हुए नामांकन के बाद जांच में 19 पर्चे खारिज कर दिए गए। रद हुए नामांकन में अधिकांश के प्रस्तावक दूसरे वार्ड के निकले, जबकि दो मामलों में उम्मीदवार की उम्र निर्धारित आयुसीमा से कम मिली। अब तीन अक्तूबर को नाम वापसी के बाद जंग में उतरने वाले मुख्य प्रत्याशियों की जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन


असोहा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विकासखंड के 77 वार्डों में 358 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। दो दिन की जांच के बाद चार प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए। आरओ डीएस बघेल ने बताया कि वार्ड संख्या 1 से नन्हीं पत्नी राम कुमार और वार्ड 58 से चंद्रशेखर ने पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित सीट पर आवेदन कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं, वार्ड संख्या 17 से नीरज का पर्चा जाति प्रमाणपत्र न होने और वार्ड 13 से चंद्रावती के जाति प्रमाणपत्र में खामियां मिलने व प्रस्तावक वार्ड का न होने के कारण नामांकन रद कर दिया गया। अब 354 उम्मीदवार ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, वार्ड 26 धिरजीखेड़ा में सीमा देवी पत्नी धर्मेंद्र, वार्ड 17 तारागढ़ी में सुनीता देवी पत्नी दीपबाबू, लक्ष्मी देवी पत्नी देवी प्रसाद और रामवती पत्नी अरविंद का पर्चा प्रस्तावक दूसरे वार्ड का होने के कारण निरस्त कर दिया गया। यहां अब नामांकन कराने वालों की संख्या 290 बची है।

मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड हिलौली में वार्ड नंबर 51 पंचम अकोहरी में सूरज कुमार और वार्ड 36 बछौरा द्वितीय श्यामबाबू पत्नी बसंतलाल का नामांकन कम उम्र के कारण रद कर दिया गया। आरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि तीन अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी।


बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार, वार्ड 51 में सुखदेई पत्नी रामआसरे, वार्ड 52 में गया प्रसाद पुत्र रामप्रसाद, वार्ड 31 मंजू पत्नी रामप्रसाद व वार्ड 44 में निर्मला पत्नी राजकुमार का नामांकन प्रस्तावक बाहर के होने के कारण निरस्त कर दिया गया। इसी प्रकार वार्ड 35 में शिवरानी पत्नी बच्चूलाल का पर्चा नोड्यूज न होने के कारण खारिज हो गया। वार्ड 44 में निर्मला पत्नी राजकुमार और वार्ड 47 में जितेंद्र पुत्र रामआसरे का नामांकन कम उम्र होने के कारण रद कर दिया गया। वार्ड 86 तौरा में गलत जाति प्रमाणपत्र लगाने पर रूपरानी पत्नी रामसजीवन और वार्ड 67 साधना देवी पत्नी लल्लन प्रसाद का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। उधर, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल किए गए पर्चों में सब सही पाए गए। 3 अक्तूबर को नामवापसी के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed