फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Overloaders loaded with loads, 20 wounded, five referees

यात्रियों से भरा लोडर पलटा, 20 घायल, पांच रेफर

Tue, 26 Feb 2019 12:08 AM IST
उन्नाव। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Overloaders loaded with loads, 20 wounded, five referees
बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल।
बांगरमऊ। बिल्हौर बाईपास मार्ग के पास यात्रियों से भरा तेज रफ्तार लोडर पलट गया। उसमें बैठे बीस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,  इनमें पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोडर में सवार लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने नानामऊ गंगाघाट जा रहे थे।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के गांव गौरियाकला निवासी सतीराम (70) की रविवार शाम मौत हो गई थी। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार नानामऊ घाट पर होना था। परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग कई वाहनों से गंगाघाट जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे यात्रियों से भरा एक लोडर बिल्हौर बाईपास मार्ग के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बीस लोग घायल हो गए। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग आनन-फानन पहुंचे और लोडर को सीधा कर घायलों को निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में मृतक के भतीजे दुर्विजय (25), गांव के फूलचंद्र (35), केशन (25), राजू (28), रमेश (30), धनीराम, रामचरण, कटघरा गांव निवासी रिश्तेदार लालाराम, शाहनगर के मिश्रीलाल, फतेहपुर चौरासी के मोहनलाल, बरौकी निवासी कल्लू, मछरीलाल व राम बाबू, मिट्ठूखेड़ा निवासी रिश्तेदार सुनील, बरौकी के ननकू और हरदोई निवासी रिश्तेदार प्यारेलाल को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। जबकि गौरियाकला निवासी केशन, बरौकी के मोहनलाल, दुल्लापुर के सुनील, नन्हकू और हरदोई निवासी रिश्तेदार प्यारेलाल को अधिक चोट होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि डाक्टरों से बात की गई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed