फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   overbridge will be make on 7 crossing

जिले की सात रेलवे क्रासिंग पर पुल मंजूर

Sun, 12 Jun 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
overbridge will be make on 7 crossing
उन्नाव। रेलवे की मिशन रफ्तार योजना के तहत कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर सात रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इनके निर्माण पर 3.71 अरब रुपये खर्च आएगा। चार दिन पहले शासन स्तर पर हुई सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी और रेलवे की संयुक्त बैठक में परियोजना को स्वीकृति देते हुए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में रेलवे और प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से बहु आवागमन वाली रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज बनाने की कार्ययोजना पर काम शुरू किया था। रेलवे से सहमति के बाद सेतु निगम ने इन पुलों की डिजाइन और लागत आदि जरूरी प्रक्रिया पूरी की। निर्माण पर आने वाले खर्च में पचास फीसदी रेलवे और पचास फीसदी बजट प्रदेश सरकार देगी। मोहान-हरौनी मार्ग रेलवे क्रॉसिंग, जैतीपुर, कुसुंभी, अजगैन, सोनिक, करोवन और सहजनी रेलवे क्रॉसिंग पर पुल बनाए जाएंगे। लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर रोजाना औसतन 200 ट्रेनों का आवागमन होता है। सेतु निगम के इंजीनियर के अनुसार छह माह में काम की शुरुआत की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
- रेलवे के डीआरएम सुरेश कुमार सप्रा ने बताया कि मिशन रफ्तार के तहत क्रॉसिंगों को खत्म करने और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सेतु निगम के चीफ इंजीनियर संदीप गुप्ता ने बताया कि पांच पुलों की कार्ययोजना रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। जल्द ही बजट मिल जाएगा और निर्माण कार्य शुरू होगा।

इनमें रिपोर्ट का इंतजार
जिला प्रशासन की ओर से दो रेलवे क्रॉसिंग की क्लोजर रिपोर्ट शासन को न भेजने से कार्ययोजना रेलवे बोर्ड को नहीं भेजी जा सकी है। इनमें करोवन (क्रॉसिंग संख्या 28 सी) और सहजनी (35 सी) रेलवे क्रॉसिंग शामिल हैं।
क्रॉसिंग (लंबाई मीटर में) लागत (करोड़ में) लेन
मोहान- 841.00 43.89 4
जैतीपुर- 969.74 55.79 2
कुसुंभी- 969.74 54.24 2
अजगैन- 969.74 54.22 4
सोनिक- 959.24 56.22 2
करोवन- 843.34 51.22 2
सहजनी- 890.74 48.01 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed