फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

मां की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
other
पुरवा। तौरा गांव में दो दिन पहले खेत में ट्रैक्टर की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की मौत की घटना में मां ट्रैक्टर मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के गांव सतौनाखेड़ा निवासी रंजीत लोधी की पत्नी रेखा अपने चार साल के बेटे सक्षम के साथ मायके तौरा गांव आई थी। 16 नवंबर को नानी माधुरी सक्षम को लेकर गांव के अब्दुल उर्फ कल्लू के बटाई लिए खेत में खड़ी धान की फसल काट रही थी। तभी कल्लू ने सक्षम को उसी दौरान कल्लू बगल के खेत में जुताई कर रहा था। कल्लू ने सक्षम को ट्रैक्टर पर बैठाकर जुताई करने लगा।
विज्ञापन

अचानक ब्रेक लेने से सक्षम ट्रैक्टर से गिरा और रोटावेटर से कटकर उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतका की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर ट्रैक्टर मालिक कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोहा। हिलौली-संदाना मार्ग पर बचुआखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में कटहरनखेड़ा निवासी ई रिक्शा चालक संतोष कुमार (30) उसी में नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ई रिक्शा उठाया और घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)

पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचगांव किला निवासी सुंदरलाल (65) को खेत से लौटते समय पुरवा-उन्नाव मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज के सामने बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed