फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

शिक्षक नेता के दबाव में पहले स्थान पर रहे स्कूल के बदले अंक

Mon, 14 Nov 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
other
सफीपुर। उन्नति के अर्चना कार्यक्रम में पहला स्थान पाने के लिए शिक्षक नेता के दबाव में पर्यवेक्षक ने एक अंक कम देकर पहले स्थान पर आए स्कूल को दूसरा स्थान दे दिया। इसका ऑडियो वायरल होने पर खंड शिक्षाधिकारी ने पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट बीएसए को भी भेजी है।
विज्ञापन

अर्चना कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था के साथ स्कूलों में सुधार करना है। हर सप्ताह के अंत में पर्यवेक्षक मानक के अनुसार अंको का निर्धारण कर रहे हैं। पिछले सप्ताह के परिणामों में पर्यवेक्षक शिवशंकर ने अतहा द्वितीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण कर 60 नंबर दिए थे। 12 नवंबर को पर्यवेक्षक ने अपने ही दिए नंबरों को त्रुटि पूर्ण बताते हुए 59 नंबर होने का अलग से पत्र खंड शिक्षाधिकारी को दिया था।
विज्ञापन

खंडशिक्षधिकारी ने पर्यवेक्षक से जब मामले की जानकारी ली तो पता चला कि शिक्षक नेता सत्यप्रकाश ने उन पर नंबर कम करने का दबाव बनाया था और अपने स्कूल नरहरपुर प्राथमिक विद्यालय का पहला स्थान देने की बात कही थी। लापरवाही व कूटरचित तरीके से परिणाम उपलब्ध कराने के मामले में बीईओ अनीता शाह ने पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही डीएम से भी मामले की शिकायत की गई है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed