{"_id":"61b1f3474335ac7bff3c11fe","slug":"other-unnao-news-knp668525729","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले का नाम बदलें वरना मुकदमा कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों से वार्ता करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल बाल्मीकि। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
बांगरमऊ। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल वाल्मीकि बांगरमऊ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और स्वच्छकारों (सफाई कर्मचारियों) की समस्याएं सुनी। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के एक मोहल्ले का नाम न बदलने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों से कहा कि स्वच्छकारों को वेतन व मानदेय समय से दिलाएं।
विज्ञापन
गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे सदस्य ने कहा कि सरकार ने स्वच्छकारों को बहुत सम्मान दिलाया है। कहा कि बड़ी विडंबना है कि कस्बे के एक मोहल्ले का नाम असंसदीय भाषा में ‘भंगियाना’ अभिलेखों में दर्ज है। इसका नाम बदलने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सहमति बन चुकी है, फिर भी नहीं बदला गया। उन्होंने ईओ राकेश कुमार सिंह से कहा कि जल्द मोहल्ले का नाम बदला जाए वरना मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने भिखारीपुर पतसिया में शमशान के लिए स्वच्छकार समाज की दो बीघा जमीन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के लिए एसडीएम से कहा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में ड्यूटी के दौरान 40 हजार सफाई कर्मचारियों की मौत हुई थी लेकिन भाजपा सरकार में यह थमा है। भाजपा सरकार ने ऐसी मौत पर 10 लाख रुपये परिवार को देने के लिए व्यवस्था बना दी है। बैठक के दौरान सीओ विक्रमाजीत सिंह, व कोतवाली प्रभारी बृजेंद्रनाथ शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।