उन्नाव। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर विधायक व अधिकारियों ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर 65 वृद्धजनों को सम्मानित किया। इस दौरान बुजुर्गों के पेंशन फार्म भी भरवाए गए।
विकास भवन सभागार में बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता व मोहान के बृजेश रावत ने डीएम रवींद्र कुमार व सीडीओ दिव्यांशु पटेल के साथ वृद्धजनों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि बुजुर्ग हमारे आदर्श होते हैं। इनकी देखभाल करना हम सबका दायित्व है। जरूरतमंद बुुजुर्गों के पेंशन फार्म भरवाए गए। इस दौरान एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह मौजूद रहीं। वहीं, विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के परिषदीय विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा में छात्रों ने परिवार के वृद्धजनों का माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद लिया। शोभना मिश्रा, अंकिता अवस्थी, दीक्षा मिश्रा, अनीता निषाद, कहकशा खातून, सुंदरी, रामकरन, रामशंकर मौजूद रहे।