फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

जिले में चली तबादला ट्रेन, 14 अफसर ट्रांसफर

Fri, 16 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। प्रदेश सरकार की ट्रांसफर पालिसी का जिले में बड़ा असर दिखा। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक प्रमुख विभागों के 14 जिलास्तरीय अधिकारियों के तबादले हुए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल ट्रांसफर नहीं हुए थे। अब सरकार ने जिले में तीन और मंडल में पांच साल बिता चुके अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए थे। इस कारण जिले में कृषि, शिक्षा, निकाय, पंचायतीराज, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का गुुरुवार रात दूसरे जिलों में तबादला हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार का अयोध्या स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर बहराइच से राजेंद्र कुमार पांडेय को यहां भेजा गया है। लखनऊ में तैनात जिला पंचायतराज अधिकारी निरीह चंद्र साहू को इसी पद पर जिले में भेजा गया है। नगर पालिका परिषद उन्नाव के अधिशाषी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव का अंबेडकर नगर तबादला हो गया है। उनके स्थान पर अमरोहा से मणिभूषण तिवारी को यहां भेजा गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार का भी दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है। कृषि विभाग में उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर इसी पद पर हरदोई भेजे गए हैं। उनके स्थान पर गोंडा में तैनात मुकुल तिवारी को यहां भेजा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया का भी स्थानांतरण चित्रकूट किया गया। राजस्व विभाग भी तबादलों से अछूता नहीं रहा। सदर के नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेयी को प्रोन्नत करके तहसीलदार बनाकर आगरा भेजा गया है। परिवहन विभाग में एआरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह का प्रमोशन आरटीओ पद पर हो गया। उन्हें यहां से स्थानांतरित कर दिया गया। इनके स्थान पर अमरोहा से आदित्य त्रिपाठी को भेजा गया है। एआरटीओ प्रवर्तन पद पर अरविंद कुमार सिंह की तैनाती की गई है। हसनगंज के आबकारी निरीक्षक का भी गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा खाद्य विपणन अधिकारी यूपी सिंह का भी ट्रांसफर हो गया है। जिला आबकारी अधिकारी केके शुक्ला का आगरा तबादला हो गया है। उनके स्थान पर बनारस से करुणेंद्र सिंह को यहां भेजा गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस बीबी भट्ट का तबादला लखनऊ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed