{"_id":"609ecf4c8ebc3ed2002f8869","slug":"other-unnao-news-knp6284451181","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में ही अदा की नमाज, कोरोना से मुक्ति की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में ही अदा की नमाज, कोरोना से मुक्ति की दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों के बीच उल्लास से ईद मनाई गई। लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा कर कोरोना से निजात दिलाने की दुआ की। इसके बाद एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। बड़ों ने बच्चों को ईदी देकर उत्साह बढ़ाया।
शहर की बड़ी ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद फैज हसन सफवी ने घर में ही परिवार के लोगों के साथ नमाज अदा की। उन्होंने मुल्क की तरक्की और कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ मांगी। घरों में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों के बीच फोन पर बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। महिलाओं ने भी परिवार के साथ नमाज अदा की। नगर पंचायत बीघापुर स्थित बड़ी मस्जिद के शाही इमाम अब्दुल गनी की अपील पर लोगों ने घरों में ही ईद मनाई। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। कस्बा पाटन सहित बिहार, भगवंतनगर, मनिकापुर में ईद की नमाज को लेकर पुलिस चौकन्नी रही। उधर, गंजमुरादाबाद के ग्राम फतेहपुर खालसा स्थित नूरी मस्जिद में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे के बजाय 6:30 बजे ही मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंच गए। मस्जिद के अध्यक्ष इशहाक अहमद के अनुसार उन्होंने मना भी किया लेकिन लोग नहीं माने। इस पर वह अपने घर चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक सभी लोग जा चुके थे।
ईद-उल-फितर के मद्देनजर एसपी आनंद कुलकर्णी ने बड़ी ईदगाह का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि रखते हुए स्वयं को संक्रमण से बचाए रखने के लिए कहा। ईदगाह के मुख्य द्वार पर ताला पड़ा हुआ था। पुलिस की सख्ती के कारण शहर के मुख्य चौराहों पर सन्नाटा रहा। किराना की कुछ दुकानों के अलावा अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। मुख्य चौराहों व मुस्लिम इलाके में पुलिस गश्त करती रही।