फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

जरूरतमंदों का पेट भर रही अवध रसोई

Tue, 11 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा भारती संस्था ने कोविड कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अवध रसोई शुरू की है। संघ के विभाग प्रचारक आलोक ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल 500 लंच पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। जरूरत होने पर और व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक ने बताया कि स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमें विभिन्न स्थानों पर काढ़ा व मास्क वितरण और सैनिटाइजेशन करा रही हैं। 12 डॉक्टरों की टीम के माध्यम से जरूरतमंदों को मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श भी दिलाया जा रहा है। जिला संघ चालक सुरेश कुमार ने कहा कि कोविड कर्फ्यू से रोजी-रोजगार बाधित होने से लोगों के सामने पेट भरने की समस्या खड़ी होना लाजमी है। इसलिए रसोई के माध्यम से भोजन तैयार कराकर जरूरतमंदों तक पहुंचाना शुरू किया गया है। जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों को भी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी, संघ के जिला कार्यवाह आशीष, नगर कार्यवाह अवनीश, शारीरिक प्रमुख अंकित, कर्तव्य, जैकी, राजेश, वाशु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed